Image not Found
उत्तर प्रदेश : किसान समर्थन मूल्य के नीचे गेहूूं बेचने को मजबूर

भारतीय खाद्य निगम के अनुसार उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल तक कुल 6.12 लाख मेट्रिक टन गेहूं का क्रय किया जा चुका है। जबकि राज्य में सरकार द्वारा 80 लाख मेट्रिक टन गेहूं का क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राप्त आकड़ों के अनुसार अब तक प्रस्तावित लक्ष्य का कवल 8% ही क्रय किया गया है।

किसानों के परेशानियों के कारण :
१. सरकार द्वारा निर्देशित शर्तो के अनुसार गेहूँ में नमी अधिक होने के कारण किसानों को क्रय केंद्रों से बैरंग ही लौटना पड़ रहा है|
२. केंद्रों पर भण्डारण व श्रमिकों के अभाव के चलते भी गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है|
३. प्रस्तावित गेहूं संचालन केंद्रों के अभाव के चलते किसानों को लम्बी दूरी तय कर संचालन केंद्रों तक आना पड़ रहा है जिनसे उनका परिवहन व्यय भरी पड़ रहा है |

मौसन का फसल पर असर जानने के लिए जाएँ फसल सलाह App on play store
For more information visit our website: WeatherIndia.net

Insert title here