मानसून की दस्तक, देशभर में व्यापक बारिश की संभावना

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, 28 जून तक मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी होते हुए नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिक हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्व राजस्थान तक भी मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हालात बनेंगे। उत्तर भारत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज़ होंगी। 1 से 4 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश का अनुमान है। मध्य भारत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 28 जून से 4 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक व्यापक वर्षा जारी रहेगी। मेघालय और असम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम भारत कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र-कच्छ में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले सप्ताह तक अच्छी बारिश जारी रहने का अनुमान है। केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तापमान •उत्तर-पश्चिम भारत में 30 जून से 2 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। •महाराष्ट्र में जुलाई की शुरुआत से तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है। •गुजरात में भी 2 से 3 डिग्री तापमान गिरने का अनुमान है।

Insert title here