सरसों रिपोर्ट

बीते सप्ताह के दोरान सरसों में 75 रूपये कुन्टल की गिरवट हुई,वैश्विक बाजार की गिरावट से सरसो में भी आयी गिरावट हालांकि सप्ताह अंत तक विदेशी बाज़ारो में थोड़ा सुधार हुआ जिससे सरसो में भी हलकी बढ़त आयी। घटे भाव पर सरसो की बिकवाली कमजोरी जारी है वही ऊँची कीमतों पर मांग अटक जाती है। सिमित मांग और कमजोर बिकवाली से सरसो में 250 -300 रूपये के सिमित दायरे का कारोबार हो रहा है। सरसो की क्रश मार्जिन घटने से मिलो की सिर्फ जरुरत अनुसार खरीददारी हो रही है। सलोनी शमशाबाद इस सप्ताह 7250 तक फिसला लेकिन सप्ताह के अंत में खरीददारी से भाव 250 रूपये बढ़कर 7500 पर स्थिर दर्ज किया गया। वैश्विक बाजार की गिरावट रुकने से सरसो में मजबूती बनेगी।

Insert title here