मक्की में फिलहाल तेजी का व्यापार नही

बिहार में मक्की की आवक घट जाने से वहां भी 2 दिनों में मक्की की कीमतों में 30/40 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी है। वर्तमान में गोदाम पहुंच में 2150/2200 रूपए प्रति क्विंटल का व्यापार हो रहा है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की मंडियों में नई साठी फसल का दबाव बन गया है, जिससे इन क्षेत्रों का हरियाणा-पंजाब पहुंच में व्यापार 2200 रूपए का पर सुना जाने लगा है। दिल्ली अनाज बाजार में भी गोदाम से उठ्ठू माल का व्यापार 2140/2150 रूपए रह गया है, और जल्दी में तेजी की गुंजाइश नज़र नही आ रही हैं। वर्तमान में निर्यातकों का समर्थन नही मिल रहा है तथा घरेलू मंडियों में भी कीमतें ऊंची रहने से खरीद किए गये माल स्टॉक गले में फंसा हुआ है। इन परिस्थितियों से बाजार इस स्तर पर कुछ दिन ठहर सकता है।

Insert title here