सरसों रिपोर्ट

सरसो और सरसो तेल में मिलाजुला कारोबार हुआ विदेशी बाज़ारो में गिरावट और सरसों की बुवाई बढ़ने से भावो पर दवाब बना हालांकि सोया और पाम तेल में तेजी से सरसो तेल में तेजी रही। अन्य बड़े बाज़ारो में आज सरसो में घट बढ़ रही सरसो तेल में आज 1 रूपए प्रति किलो तक तेजी रही देश में सरसो की कुल आवक आज बढ़कर 3.50 लाख बोरी की रही राजस्थान में 2 नवंबर तक सरसो की बिजाई 29.60 लाख हेक्टेयर हो चुकी है जो की पिछले साल इसी समय में 22.99 लाख हेक्टेयर हुई थी मरुधर एजेंसी ने आज अपनी रिपोर्ट में अक्टूबर महीने के अंत में किसानो, स्टॉकिस्टो और प्रोसेसरों के पास 26 लाख टन सरसों का बकाया स्टॉक रहने की रिपोर्ट दी अक्टूबर महीने में सरसो की क्रशिंग 2 लाख टन से बढ़कर 8.50 लाख टन तक पहुंची उसी तरह सम्पूर्ण देश में आवक भी 2 लाख टन से बढ़कर 7.75 लाख टन तक पहुंची पिछले दिनों की लगातार तेजी के बाद सरसों और सरसों तेल के भाव फिलहाल रुक सकते है विदेशी बाजारों की अस्थिर पॉलिसी का भी प्रभाव बाजारों पर दिखेगा सरसो और सरसों तेल में फ़िलहाल नई खरीदारी नहीं करनी चाहिए जिन व्यापारियों के पास निचले स्तरों पे लिया माल है वो जरूरत अनुसार मुनाफा वसूले नई खरीदारी के लिए बाजार काफी हाई पे है।

Insert title here