चीनी की रिपोर्ट

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा 2022-23 सीजन में 15 नवंबर, 2022 तक चीनी उत्पादन 19.9 लाख टन हुआ है, जबकि पिछले साल 15 नवंबर, 2021 तक 20.8 लाख टन उत्पादन हुआ था। पश्चिम में कई चीनी मिलों ने इस सीजन में देर से पेराई करना शुरू किया, जिसके कारण इस साल 15 नवंबर तक चीनी का उत्पादन थोड़ा कम है। पोर्ट की जानकारी और बाजार की रिपोर्ट के अनुसार अब तक चीनी के एक्सपोर्ट के लिए लगभग 35 लाख टन कॉन्ट्रैक्ट किए जा चुके हैं। इसमें से लगभग 2 लाख टन चीनी का एक्सपोर्ट अक्टूबर, 2022 में देश से बाहर गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में लगभग 4 लाख टन चीनी का एक्सपोर्ट किया गया था। आपको बता दे, कई व्यापारियों ने 2022-23 सीज़न के लिए चीनी एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट सरकार द्वारा घोषित एक्सपोर्ट नीति से पहले किया था।

Insert title here