वैश्विक बाजार में चीनी की अच्छी मांग

वैश्विक बाजार में चीनी की अच्छी मांग है और कीमत लगातर बढ़ रही है। देश में घरेलू मांग पूरी होने के बाद चीनी अधिशेष रहने की संभावना है, ऐसी स्थिति मे चीनी निर्यात पर रोक से मिलों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिले के श्रीपुर स्थित पांडुरंग चीनी मिल के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशवंत कुलकर्णी ने चीनी के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। देश में चीनी की बढ़ती कीमत पर काबू पाने के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी गई है। भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, दुबई सहित विभिन्न देशों को चीनी निर्यात करता है।

Insert title here